मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंजबासौदा में 150 बिस्तरीय नवीन सिविल अस्पताल सहित ₹150 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। त्योंदा में कॉलेज, ग्यारसपुर को नगर पंचायत और नर्सिंग कॉलेज की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास में सहयोग का आश्वासन दिया।
रीवा के 150 करोड़ के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक्स-रे विभाग की दीवार और पिलर में दरार आ गई है। पहले से ही सीवेज, सीपेज और फॉल सीलिंग गिरने जैसी खामियों से घिरे इस अस्पताल की गुणवत्ता पर फिर सवाल उठे हैं। पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से मरीजों की जान पर संकट।
रीवा को एक और बड़ी सौगात मिली है। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला की पहल पर कॉलेज चौराहा से ढेकहा तिराहा तक 150 करोड़ की लागत से दो किमी लंबा फ्लाईओव्हर स्वीकृत हुआ। यह शहर का पांचवा फ्लाईओव्हर होगा, जिससे यातायात व्यवस्था और सुगम बनेगी।















